छठे साल भी 30 करोड़ रुपए खर्च कर 600 कार बोनस में देंगे डायमंड किंग सावजी भाई

गुजरात में सूरत के हरेकृष्ण डायमंड के संचालक सावजी भाई ढोलकिया गुरुवार को 600 कर्मचारियों को बोनस के तौर पर कार भेंट करेंगे। संचालक के मुताबिक कंपनी की स्कील इंडिया इंसेंटिव की योजना में 1600 कर्मचारियों का चयन किया गया था। इसमें से 600 को कार और 900 कर्मचारियों को एफडी दी जाएगी। अन्य को जरूरत के मुताबिक मकान दिए जाएंगे।

इस दौरान कंपनी के एक दिव्यांग कर्मचारी काजल को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। कंपनी के करीब 5 हजार रत्न कलाकार को पिछले वर्षों के दौरान इंसेंटिव का लाभ मिल चुका है। अब तक 1875 कर्मचारियों को कार दी जा चुकी है। कंपनी ने रत्न कारीगरों की कुशलता बढ़ाने के लिए शुरू की गई योजना में काम के मुताबिक हर माह 6 हजार रुपए का बोनस दिया जाता है।

चुनावी सभा के दौरान राहुल मंच पर पहुंचे तो उन्हें मानवेंद्र सिंह नजर नहीं आए, सचिन पायलट उठे और मानवेंद्र सिंह को बुलाकर मंच पर ले आए
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मध्यप्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं, बुधवार को वे ग्वालियर पहुंचे

कोटा.  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कोटा के मंडाना में चुनावी सभा की। राहुल मंच पर पहुंचे तो उन्हें मानवेंद्र सिंह नजर नहीं आए। उन्होंने सचिन पायलट से पूछा मानवेंद्र कहां है? इसके बाद पायलट कुर्सी से उठे और मानवेंद्र सिंह को बुलाकर मंच पर ले आए। मानवेंद्र जसवंत सिंह के बेटे हैं। भाजपा से विधायक रहे मानवेंद्र हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

الأزمة في ليبيا: هل يشعل إرسال قوات تركية إلى ليبيا فتيل حرب إقليمية؟

肺炎疫情:纽约市长坦承主要医疗用品告急

农业农村部:确保全年粮食产量稳定在1.3万亿斤以上